Mansukh Mandaviya: केंद्रीय खेल मंत्री मनसुख मांडविया ने बुधवार को विश्व एंटी-डोपिंग एजेंसी के अध्यक्ष विटोल्ड बांका से मुलाकात के बाद कहा कि भारत स्वच्छ खेल (क्लीन स्पोर्ट) को बढ़ावा देने और एंटी-डोपिंग तंत्र को मजबूत करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।
मांडविया ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर बैठक की जानकारी साझा करते हुए लिखा कि नई दिल्ली में वाडा अध्यक्ष के साथ उनकी बेहतरीन मुलाकात हुई। उन्होंने कहा, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत स्वच्छ खेल की मजबूत संस्कृति विकसित करने के लिए प्रतिबद्ध है, जहां प्रतिस्पर्धा की वास्तविक भावना सुरक्षित रहे।”
वहीं, वाडा प्रमुख बांका ने भी सहयोग बढ़ाने की जरूरत पर जोर देते हुए कहा कि भारत में एंटी-डोपिंग प्रयासों को आगे बढ़ाने और वैश्विक मानकों के अनुरूप प्रभावी क्रियान्वयन पर चर्चा हुई। उन्होंने कहा कि खेलों की निष्पक्षता बनाए रखने के लिए निरंतर प्रगति और सख्त अमल जरूरी है।