भारत को अपने शानदार पैरा-एथलीट्स पर बहुत गर्व है, पीएम मोदी ने पैरा एशियन गेम्स के लिए शुभकामनाएं दीं (भारत को अपने शानदार पैरा-एथलीट्स पर बहुत गर्व है, पीएम मोदी ने पैरा एशियन गेम्स के लिए शुभकामनाएं दीं)
जापान के आइची-नागोया में रविवार को आधिकारिक तौर पर 'एशियन पैरा गेम्स 2026' की शुरुआत हुई। इन खेलों में भारत के 168 एथलीट्स हिस्सा ले रहे हैं। पीएम मोदी ने भारतीय दल को शुभकामनाएं देते हुए उन पर गर्व जताया है।
पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर लिखा, "आइची-नागोया में एशियन पैरा गेम्स 2026 की शुरुआत के अवसर पर, मैं भारतीय दल को अपनी शुभकामनाएं देता हूं। भारत को अपने शानदार पैरा-एथलीट्स पर बहुत गर्व है। उनका दृढ़ संकल्प, समर्पण और अदम्य जज्बा 140 करोड़ भारतीयों को प्रेरित करता है। वे पूरे आत्मविश्वास के साथ प्रतिस्पर्धा करें और अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन दें।"
वहीं, केंद्रीय खेल मंत्री मनसुख मांडविया ने लिखा, "भारत के पैरा चैंपियन देश का मान बढ़ाने के लिए तैयार हैं। एशियन पैरा गेम्स 2026 के लिए भारतीय दल को बहुत-बहुत शुभकामनाएं।"