बैडमिंटन एशिया अंडर-17 और अंडर-15 चैंपियनशिप में भारत का जलवा (Image Source: IANS)
भारत ने बैडमिंटन एशिया अंडर-17 और अंडर-15 चैंपियनशिप 2025 में रविवार को शानदार प्रदर्शन किया। शाइना मणिमुथु (अंडर-15) और दीक्षा सुधाकर (अंडर-17) ने रविवार को अपने-अपने आयु वर्ग में गोल्ड मेडल जीते। भारतीय दल दो स्वर्ण, एक रजत और दो कांस्य पदकों के साथ स्वदेश लौटेगा।
अंडर-15 बालिका एकल वर्ग के फाइनल में शाइना ने जापान की चिहारू तोमिता को 21-14, 22-20 से शिकस्त दी। दीक्षा सुधाकर ने अंडर-17 बालिका एकल वर्ग के फाइनल में हमवतन लक्ष्य राजेश को 21-16, 21-9 से हराया।
इसके अलावा, दीक्षा जूनियर एशियन चैंपियनशिप में अंडर-17 खिताब जीतने वाली पहली भारतीय एकल खिलाड़ी भी बनीं।