फीफा रैंकिंग में भारत 136वें स्थान पर खिसका, स्पेन शीर्ष पर (Image Source: IANS)
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारतीय फुटबॉल टीम का निराशाजनक प्रदर्शन जारी है। पुरुष सीनियर राष्ट्रीय टीम फीफा विश्व रैंकिंग में 136वें स्थान पर खिसक गई है। नवंबर 2016 के बाद से भारतीय टीम का यह सबसे निचला स्थान है।
शुक्रवार को जारी नई रैंकिंग ने भारतीय टीम की मुश्किलें और बढ़ा दी हैं। भारतीय टीम 2026 फीफा विश्व कप और 2027 एएफसी एशियाई कप दोनों की दौड़ से बाहर हो गई है।
इंटरकांटिनेंटल कप, सैफ चैंपियनशिप और ट्राई-नेशन सीरीज में 2023 की जीत के बाद एक उभरती हुई टीम के रूप में देखी जाने वाली भारत की किस्मत पिछले एक साल में तेजी से गिरी है। इस साल की शुरुआत में कतर में हुए एएफसी एशियन कप में भारत का प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा। ग्रुप चरण में तीन हार के साथ बिन एक भी गोल किए टीम बाहर हो गई।