भारत 4-8 जून तक पहली वर्ल्ड योगासन चैंपियनशिप की मेजबानी करेगा (Image Source: IANS)
भारत 4 से 8 जून तक अहमदाबाद स्थित ट्रांसस्टेडिया में पहली वर्ल्ड योगासन चैंपियनशिप की मेजबानी करने जा रहा है, जिसमें 40 से ज्यादा देशों के खिलाड़ी हिस्सा लेंगे।
वर्ल्ड योगासन के तत्वावधान में आयोजित इस चैंपियनशिप की मेजबानी 'योगासन भारत' करेगा, जिसका मकसद दुनियाभर के बेहतरीन खिलाड़ियों को एक मंच पर लाना है। भारतीय राष्ट्रीय योगासन टीम के लिए आधिकारिक चयन ट्रायल 1 और 2 मई को हरियाणा के सोनीपत में भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) केंद्र में आयोजित किए गए थे।
तैयारियों के हिस्से के रूप में, खिलाड़ियों ने पारंपरिक, कलात्मक, लयबद्ध और एथलेटिक योगासन जैसी श्रेणियों में प्रतिस्पर्धा की। चुने गए खिलाड़ी अब 10 मई से 2 जून तक अहमदाबाद के नारायणपुरा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में आयोजित होने वाले राष्ट्रीय कोचिंग शिविर में हिस्सा लेंगे।