एफआईएच हॉकी विश्व कप 2026 में बुधवार को भारतीय पुरुष टीम का सामना पाकिस्तान से होगा। दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला एम्सटेलवीन (नीदरलैंड्स) के वैगनर स्टेडियम में खेला जाना है। हरमनप्रीत सिंह की अगुवाई में भारतीय टीम पाकिस्तान के खिलाफ साल 2010 में किए गए प्रदर्शन को दोहराने के इरादे से मैदान पर उतरेगी। आइए आपको उन पांच भारतीय खिलाड़ियों के नाम बताते हैं, जो इस मुकाबले में पाकिस्तान के लिए बड़ा सिरदर्द बन सकते हैं।
भारत की विश्व कप में पाकिस्तान से आखिरी भिड़ंत साल 2010 में हुई थी, जहां टीम इंडिया ने 4-1 से बाजी मारी थी। बुधवार को एक बार फिर भारतीय टीम अपने इसी प्रदर्शन को दोहराना चाहेगी। दोनों टीमों के बीच कुल 183 मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें से भारत को 82 मैचों में जीत मिली है, जबकि पाकिस्तान ने 69 मैच जीते हैं। भारत पाकिस्तान के खिलाफ पिछले 10 साल से अजेय रहा है। टीम को आखिरी हार 2016 में मिली थी।
हरमनप्रीत सिंह: भारतीय टीम के कप्तान और ड्रैग फ्लिकर हरमनप्रीत सिंह इस मुकाबले में पाकिस्तान के लिए सबसे बड़ा सिरदर्द होंगे। हरमनप्रीत टूर्नामेंट में अब तक दो गोल कर चुके हैं। पाकिस्तान के खिलाफ साल 2013 से भारत की ओर से सर्वाधिक गोल करने का रिकॉर्ड भी हरमनप्रीत के नाम ही है। अपनी आक्रामक कप्तानी और दमदार प्रदर्शन के बूते हरमनप्रीत अकेले दम पर मैच का रुख पलटने की काबिलियत रखते हैं।