आइस हॉकी वर्ल्ड चैंपियशिप 2027 में तीन टीमों के साथ उतरेगा भारत (Image Source: IANS)
'आईआईएचएफ आइस हॉकी वर्ल्ड चैंपियनशिप 2027' में भारत की पुरुष, महिला और पुरुष अंडर-20 टीमें अपना दमखम दिखाने को तैयार हैं। इन सभी को 'डिविजन-4' में रखा गया है। आइस हॉकी वर्ल्ड चैंपियनशिप का आयोजन 14 से 30 मई के बीच जर्मनी के डसेलडोर्फ और मैनहेम में होगा।
पुरुष, महिला और अंडर-20 टीमें 2027 चैंपियनशिप की तैयारी योजना के हिस्से के रूप में राष्ट्रीय शिविरों, खिलाड़ियों के मूल्यांकन, कोचिंग कार्यक्रमों और प्रतिस्पर्धी अनुभव से गुजरेंगी।
भारत साल 1989 से इंटरनेशनल आइस हॉकी फेडरेशन का पूर्ण सदस्य रहा है। भले ही भारतीय टीमों ने अतीत में अंतरराष्ट्रीय और क्षेत्रीय टूर्नामेंट्स में हिस्सा लिया, लेकिन वर्ल्ड चैंपियनशिप पैमाने, संरचना और दीर्घकालिक प्रभाव के मामले में यह एक बड़ा मंच है।