भारत ने चौथी बार जीता हॉकी एशिया कप, फाइनल में कोरिया को 4-1 से हराया (Image Source: IANS)
बिहार के नालंदा जिले के राजगीर में खेले गए हॉकी एशिया कप में भारतीय टीम चैंपियन रही है। रविवार को खेले गए फाइनल मुकाबले में भारतीय टीम ने कोरिया को 4-1 से हरा दिया। इस जीत के साथ ही भारत ने विश्व कप हॉकी का टिकट भी कटा लिया है।
भारतीय टीम के लिए दिलप्रीत सिंह ने दो जबकि सुखजीत सिंह और अमित रोहिदास ने एक-एक गोल किया।
भारत ने मैच के पहले ही मिनट में गोल कर दिया। हरमनप्रीत सिंह ने कोरियाई डिफेंडर को छकाते हुए सुखजीत को पास दिया। उन्होंने टॉप कॉर्नर को बैकहैंडर से टॉमहॉक मारा। उनके शॉट का कोरियाई गोलकीपर के पास जवाब नहीं था और गेंद गोल पोस्ट में समा गई।