Indian athletes excel on road to Paris, Gulveer sets national record in Men's 5000m (Image Source: IANS)
भारत के लंबी दूरी के धावक गुलवीर सिंह ने द टेन 2025 एथलेटिक्स मीट में 27:00.22 सेकंड का समय लेकर पुरुषों की 10,000 मीटर दौड़ में अपना ही राष्ट्रीय रिकॉर्ड तोड़ा।
26 वर्षीय गुलवीर सिंह ने 14.66 सेकंड के समय से 27:14.88 का अपना ही राष्ट्रीय रिकॉर्ड तोड़ा, जो उन्होंने जापान में हचियोजी लॉन्ग डिस्टेंस 2024 इवेंट में बनाया था।
एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया ने एक्स पर पोस्ट किया, "गुलवीर सिंह ने 27:00.22 का समय लेकर अपने राष्ट्रीय 10,000 मीटर के रिकॉर्ड को बेहतर बनाया। शनिवार को यूएसए में द टेन प्रतियोगिता में वे छठे स्थान पर रहे।"