इंडियन एथलेटिक्स सीरीज: विमेंस हाई जंप में 19 वर्षीय पूजा का दबदबा (Image Source: IANS)
इंडियन एथलेटिक्स सीरीज के त्रिवेंद्रम लेग में रविवार को भारत की पूजा ने महिलाओं के हाई जंप इवेंट में अपना दबदबा बनाए रखा। 19 वर्षीय पूजा ने 1.81 मीटर की ऊंचाई के साथ आसानी से जीत हासिल की। पूजा ने हाल ही में हांगकांग में आयोजित एशियन अंडर-20 एथलेटिक्स चैंपियनशिप में 1.93 मीटर का नेशनल रिकॉर्ड बनाया था।
हालांकि, सीनियर पुरुषों की लॉन्ग जंप ज्यादा रोमांचक रही, जिसमें एनसीओई बेंगलुरु के डेविड पी (8.22 मीटर) ने उत्तर प्रदेश के शाहनवाज खान (8.17 मीटर) को पछाड़ा। जेएसडब्ल्यू का प्रतिनिधित्व कर रहे जिथिन अर्जुन 8.12 मीटर की दूरी के साथ तीसरे स्थान पर रहे। महिलाओं की 400 मीटर दौड़ में, जेएसडब्ल्यू की रशदीप कौर ने 53.32 सेकेंड का समय लेकर पहला स्थान हासिल किया।
परिणाम: