इंडियन एथलेटिक्स सीरीज: कोलकाता लेग में छाए ओडिशा के स्प्रिंटर, यहां देखें नतीजे (Image Source: IANS)
कोलकाता के साल्ट लेक स्टेडियम में सोमवार को इंडियन एथलेटिक्स सीरीज के कोलकाता लेग में ओडिशा के स्प्रिंटर्स का दबदबा रहा। ओडिशा के डोंडापति एम.(10.56 सेकेंड) के साथ पुरुषों की 100 मीटर दौड़ का खिताब जीता। वह पुरुषों की 200 मीटर दौड़ में दूसरे स्थान पर भी रहे।
ओडिशा के अस्तिक प्रधान (21.29 सेकेंड) पुरुषों की 200 मीटर दौड़ के विजेता रहे। ओडिशा की मौसमी रॉय (12.06 सेकेंड) महिलाओं की 100 मीटर दौड़ की विजेता रहीं।
इस इवेंट में रेलवे, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पुलिस, तमिलनाडु और महाराष्ट्र के एथलीट्स ने गोल्ड मेडल जीते। यह इवेंट एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एएफआई) की तरफ से इसी साल शुरू की गई 16 क्षेत्रीय मीट की नई घरेलू सीरीज का हिस्सा है, जिसका मकसद स्थानीय एथलीट्स को प्रतिस्पर्धी माहौल देना है।