इंडियन एथलेटिक्स सीरीज: तजिंदरपाल सिंह तूर ने संगरूर-लेग में शॉट पुट का खिताब जीता (Image Source: IANS)
इंडियन एथलेटिक्स सीरीज के पांचवें-लेग में पुरुषों के शॉट पुट इवेंट में पंजाब के 31 वर्षीय अनुभवी थ्रोअर तजिंदरपाल सिंह तूर ने शनिवार को 19.97 मीटर के थ्रो के साथ अपना दबदबा बनाया। यह प्रतियोगिता पंजाब के संगरूर में आयोजित की जा रही है।
एशियन गेम्स के चैंपियन तजिंदरपाल सिंह तूर, इस महीने के आखिर में रांची में होने वाली अगली बड़ी घरेलू प्रतियोगिता के लिए तैयारी कर रहे हैं। नेशनल रिकॉर्ड होल्डर ने कहा, "मेरा इस सीजन का मुख्य लक्ष्य बड़ी अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में अपने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन पर पहुंचना है।"
अप्रैल की शुरुआत में इंडियन एथलेटिक्स सीरीज के दिल्ली-लेग में तूर का इस सीजन में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन (21.03 मीटर) दर्ज किया गया था।