24 सदस्यों वाली भारतीय फेंसिंग (तलवारबाजी) टीम आधिकारिक तौर पर हांगकांग के लिए रवाना हो गई है। यह टीम सीनियर वर्ल्ड फेंसिंग चैंपियनशिप 2026 में देश का प्रतिनिधित्व करेगी। टूर्नामेंट 22 जुलाई से 30 जुलाई 2026 तक एशियावर्ल्ड-एक्सपो वेन्यू पर आयोजित किया जाएगा।
भारतीय टीम में 12 पुरुष और 12 महिला एथलीट शामिल हैं जो फेंसिंग के तीनों इवेंट्स — एपि, फॉयल और सेबर — में व्यक्तिगत और टीम दोनों फॉर्मेट में मुकाबला करेंगे। पांच नेशनल कोच और दो फिजियोथेरेपिस्ट के साथ यह टीम सोमवार रात रवाना हुई।
इस टीम में देश के शीर्ष फेंसर्स शामिल हैं। ओलंपियन सीए भवानी देवी इसमें नहीं हैं। उन पर खेल की ग्लोबल गवर्निंग बॉडी ने निलंबन लगाया है। नई दिल्ली में हुई एशियन फेंसिंग चैंपियनशिप 2026 के दौरान टीम इवेंट में उनके खराब व्यवहार की वजह से उन्हें 'ब्लैक कार्ड' दिखाया गया था।