साइप्रस स्थित भारतीय उच्चायोग ने वैशाली की फिडे विमेंस कैंडिडेट्स जीतने पर तारीफ की (Image Source: IANS)
साइप्रस में भारतीय उच्चायोग ने फिडे विमेंस कैंडिडेट्स जीतने के लिए भारतीय ग्रैंड मास्टर वैशाली रमेशबाबू की तारीफ की है।
वैशाली फिडे विमेंस कैंडिडेट्स का खिताब जीतने वाली पहली भारतीय बनीं। उन्होंने बुधवार को फाइनल राउंड में रूस की कैटरीना लैग्नो को हराया।
साइप्रस में भारत के उच्चायोग ने एक्स पर शेयर किया, "साइप्रस में भारत के लिए गर्व का पल। ग्रैंडमास्टर वैशाली रमेशबाबू को फिडे चेस विमेंस कैंडिडेट्स 2026 में उनकी ऐतिहासिक जीत पर बहुत-बहुत बधाई।"