एशियन गेम्स और विश्व चैंपियनशिप से पहले भारतीय जुडोकाओं को जापान में मिलेगा ट्रेनिंग एक्सपोजर (एशियन गेम्स और विश्व चैंपियनशिप से पहले भारतीय जुडोकाओं को जापान में मिलेगा ट्रेनिंग एक्सपोजर)
स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (साई) एशियन गेम्स 2026 और बाकू में होने वाली विश्व जूडो चैंपियनशिप की तैयारियों के तहत भारत की सीनियर जूडो टीम के लिए जापान की त्सुकुबा यूनिवर्सिटी में विदेशी प्रशिक्षण शिविर की सुविधा उपलब्ध करा रहा है।
14 सदस्यों का एक भारतीय दल 2 अक्टूबर तक सुकुबा यूनिवर्सिटी में इंटरनेशनल ट्रेनिंग (प्री-गेम्स) प्रोग्राम में हिस्सा ले रहा है, जिसमें 11 जूडो खिलाड़ी (1 पुरुष और 10 महिला एथलीट) और 3 कोच शामिल हैं।
इन 11 जूडो खिलाड़ियों में से तीन, अस्मिता डे (महिला -48 किग्रा), यामिनी मौर्य (महिला -57 किग्रा) और तखेलंबम इनुंगनबी (महिला -70 किग्रा) एशियन गेम्स की टीम का हिस्सा हैं।