भारतीय जूनियर पुरुष हॉकी टीम ने यूरोप दौरे पर बहुत कुछ सीखा: फ्रेडरिक सोयेज (Image Source: IANS)
भारतीय जूनियर पुरुष हॉकी टीम (अंडर-21) ने यूरोप के शीर्ष हॉकी देशों के खिलाफ कई कड़े मुकाबलों के बाद शुक्रवार को बेल्जियम का अपना बहुत ही प्रतियोगी और अहम दौरा समाप्त किया। टीम के नए कोच, फ्रेडरिक सोयेज, दौरे के दौरान टीम में हुए बेहतरी से खुश हैं।
कोच सोयेज ने कहा, "यह बेल्जियम टूर मैदान पर और मैदान के बाहर, दोनों जगह एक शानदार अनुभव रहा है। एक मुश्किल माहौल में श्रेष्ठ टीमों के खिलाफ खेलने से विकास, सीखने के लिए बहुत कीमती मौके मिले हैं।"
सोयेज ने कहा, "नतीजों के अलावा, जो बात सबसे खास है, वह है टीम का एक मैच से दूसरे मैच में हुई बेहतरी। हर मैच के साथ, हमारा प्रदर्शन सुधरा है। यह खिलाड़ियों की प्रतिबद्धता, संतुलन बनाने की क्षमता और सीखने की इच्छा को दिखाता है।"