Advertisement Amazon
Advertisement

भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने बांग्लादेश को 15-1 से रौंदा

World Cup Qualifier: मनिंदर सिंह ने हैट्रिक सहित चार गोल किए, जबकि मोहम्मद राहील ने तीन गोल किए, जिससे भारतीय टीम ने पुरुष एशियाई हॉकी 5एस विश्व कप क्वालीफायर में बांग्लादेश पर मंगलवार को यहां 15-1 की ठोस जीत के साथ अपने अभियान की शुरुआत की।

Advertisement
IANS News
By IANS News August 30, 2023 • 13:13 PM
Indian men's team routs Bangladesh 15-1 in Asian Hockey 5s World Cup Qualifier
Indian men's team routs Bangladesh 15-1 in Asian Hockey 5s World Cup Qualifier (Image Source: IANS)

मनिंदर सिंह ने हैट्रिक सहित चार गोल किए, जबकि मोहम्मद राहील ने तीन गोल किए, जिससे भारतीय टीम ने पुरुष एशियाई हॉकी 5एस विश्व कप क्वालीफायर में बांग्लादेश पर मंगलवार को यहां 15-1 की ठोस जीत के साथ अपने अभियान की शुरुआत की।

भारत के लिए मनिंदर सिंह ने मैच के 10वें, 18वें, 28वें और 30वें मिनट में गोल किया जबकि मोहम्मद राहील ने दूसरे, 15वें और 24वें मिनट में गोल किया। सुखविंदर (13', 22'), गुरजोत सिंह (13', 23'), पवन राजभर (19', 26'), मंदीप मोर (8'), और दिपसन टिर्की (9') भी निशाने पर थे। बांग्लादेश के लिए एकमात्र गोल सावोन सरोवर (2') ने किया।

पहले हाफ की समाप्ति पर भारत 7-1 से आगे था और दूसरे हाफ में भी उसने आक्रामक खेल का प्रदर्शन करते हुए आठ गोल दागे। भारत ने पूरे मैच के दौरान विपक्षी रक्षापंक्ति को कोई राहत नहीं दी।

Also Read: Cricket History

भारत का अगला मुकाबला बुधवार को दो मैचों में ओमान और पाकिस्तान से होगा।


Advertisement
Advertisement
Advertisement