इंडियन ओपन: फाइनल में हाना मोआताज और अभय सिंह ने बनाई जगह (Image Source: IANS)
इंडियन ओपन के सेमीफाइनल मुकाबलों में हाना मोआताज और अभय सिंह ने शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल में जगह बना ली है। अपने-अपने सेमीफाइनल मुकाबलों में दोनों ने कड़े संघर्ष के बाद 3-1 से जीत दर्ज की।
दूसरी वरीयता प्राप्त हाना मोआताज ने धीमी शुरुआत से उबरते हुए हमवतन तीसरी वरीयता प्राप्त खिलाड़ी नादीन एलहम्ममी को 3-1 (11-8, 5-11, 11-5, 11-7) से मात दी। पहला गेम काफी कड़ा और उतार-चढ़ाव भरा रहा, जिसमें बढ़त लगातार बताई रही, लेकिन आखिर में मोआताज ने बाजी मारते हुए गेम 11-8 से अपना नाम कर लिया।
दूसरे गेम की शुरुआत भी पहले गेम जैसी ही रही, लेकिन बीच में नादीन ने लय पकड़ ली, जिन्होंने 7-5 से बढ़त बनाते हुए गेम 11-5 से अपने नाम किया और मुकाबला को 1-1 से बराबर कर दिया।