इंडियन ओपन ऑफ सर्फिंग 2026: छह राज्यों से 80 से ज्यादा सर्फर मैंगलोर में होने वाले सातवें एडिशन के ल (Image Source: IANS)
इंडियन ओपन ऑफ सर्फिंग 2026 का आयोजन 29 से 31 मई तक मैंगलोर के ब्लू बे तनीरभावी इको बीच पर होगा। शीर्ष भारतीय सर्फिंग के इस सातवें एडिशन में देश के शीर्ष सर्फर हिस्सा लेंगे।
एशियन गेम्स से पहले आयोजित हो रहा यह इवेंट बेहद अहम है। इस इवेंट में पुरुषों का ओपन, महिलाओं का ओपन, अंडर-18 लड़के, अंडर-18 लड़कियां, अंडर-14 लड़के और अंडर-14 लड़कियां जैसी श्रेणियों में मुकाबले शामिल हैं। इवेंट में कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश और गोवा से 80 से ज्यादा एथलीटों के आने की उम्मीद है।
मंत्रा सर्फ क्लब और सर्फिंग स्वामी फाउंडेशन द्वारा सर्फिंग फेंडरेशन ऑफ इंडिया (एसएफआई) के तहत आयोजित इंडियन ओपन, धीरे-धीरे राष्ट्रीय खेल कैलेंडर का एक अहम इवेंट बन गया है। कर्नाटक सरकार ने लगातार सातवें साल इस इवेंट को अपना समर्थन दिया है।