एफसी अंडर-20 महिला एशियाई कप के लिए भारतीय टीम बैंकॉक पहुंची (Image Source: IANS)
भारत की 24 सदस्यीय अंडर-20 महिला टीम अगले महीने होने वाले एफसी अंडर-20 महिला एशियाई कप के लिए शुक्रवार को थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक पहुंच गई। भारतीय टीम स्थानीय हालात में ढलने के लिए थोड़ा पहले ही बैंकॉक पहुंची है।
20 साल बाद एशियन कप के लिए क्वालीफाई करने वाली भारतीय महिलाओं को 2 अप्रैल को जापान के खिलाफ अपने पहले ग्रुप सी मैच से पहले बैंकॉक में स्थानीय हालात के हिसाब से ढलने के लिए 13 दिन का समय मिलेगा। इसके बाद भारत 5 अप्रैल को ऑस्ट्रेलिया और 8 अप्रैल को चीनी ताइपे से भिड़ेगा।
ग्रुप की टॉप दो टीमें और तीनों ग्रुप में तीसरे नंबर पर रहने वाली दो सबसे अच्छी टीमें क्वार्टरफाइनल में पहुंचेंगी। इसके अलावा, चार क्वार्टर-फाइनल विजेता फीफा अंडर-20 महिला विश्व कप पोलैंड 2026 के लिए क्वालिफाई करेंगे।