भारतीय अंडर-17 महिला टीम ने इराक को 14-0 से रौंदा (भारतीय अंडर-17 महिला टीम ने इराक को 14-0 से रौंदा)
भारत की अंडर-17 महिला राष्ट्रीय टीम ने 2027 में चीन में होने वाले एएफसी अंडर-17 विमेंस एशियन कप फाइनल के लिए क्वालीफायर अभियान की शानदार शुरुआत की। भारत ने सोमवार को मलेशिया के सेलायांग में एमपी सेलायांग स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में इराक को 14-0 से हराकर रिकॉर्ड बना दिया।