भारतीय अंडर-18 महिला हॉकी टीम ने सीरीज के आखिरी मैच में ऑस्ट्रेलिया को 4-1 से हराया (Image Source: IANS)
भारतीय अंडर-18 महिला हॉकी टीम ने बुधवार को उद्धव दास मेहता (भाई जी) सेंट्रल साई सेंटर में सीरीज के चौथे और आखिरी मैच में ऑस्ट्रेलिया को 4-1 से हरा दिया।
ऑस्ट्रेलिया ने पहले क्वार्टर की शुरुआत में ही ऑरोरा कोवासेविच (8’) के गोल से बढ़त बना ली। भारतीय टीम ने जल्द जवाब दिया और कप्तान स्वीटी कुजूर (13’) ने शुरुआती क्वार्टर खत्म होने से पहले पहला गोल कर टीम को बराबरी दिलाई।
दूसरे क्वार्टर में भारत की दीया (25’) ने गोल दागा। इस गोल से भारतीय टीम हाफटाइम तक 2-1 से आगे रही।