इंडियन वेल्स मास्टर्स: कार्लोस अल्काराज लगातार पांचवीं बार सेमीफाइनल में पहुंचे (Image Source: IANS)
दुनिया के नंबर 1 खिलाड़ी कार्लोस अल्काराज ने लगातार पांचवीं बार इंडियन वेल्स मास्टर्स के सेमीफाइनल में जगह बना ली है। शुक्रवार को कैमरून नॉरी के खिलाफ हुए क्वार्टर फाइनल मुकाबले में 6-3, 6-4 से जीत दर्ज की।
इस जीत के साथ, स्पेन के अल्कारेज ने ब्रिटेन के खिलाड़ी से बदला ले लिया, जिसने उन्हें पिछले नवंबर में पेरिस में हराया था। इसके अलावा, 2026 में अपनी जीत का सिलसिला 16 मैचों तक पहुंचा दिया। बढ़ा दिया।
अल्काराज लगातार पांच बार इंडियन वेल्स सेमीफाइनल में पहुंचने वाले तीसरे खिलाड़ी बन गए। उनसे पहले राफेल नडाल (2006-13) और नोवाक जोकोविच (2011-16) ये उपलब्धि हासिल कर चुके हैं।