दो बार की चैंपियन इगा स्वियातेक ने 32वीं वरीयता प्राप्त मारिया साकारी को 6-3, 6-2 से शिकस्त देकर इंडियन वेल्स ओपन के चौथे दौर में जगह बना ली है। स्वियातेक अब एग्निज्का राडवांस्का और कैरोलिना वोज्नियाकी के बाद इंडियन वेल्स में लगातार छह वर्षों तक राउंड ऑफ 16 में पहुंचने वाली पहली महिला बन गई हैं।
डब्ल्यूटीए के अनुसार, साल 2009 में इस फॉर्मेट की शुरुआत के बाद से, डब्ल्यूटीए-1000 इवेंट्स में जीत प्रतिशत के मामले में (कम से कम 10 मैच) स्वियातेक (129-31, .806) केवल सेरेना विलियम्स (148-28, .841) से पीछे हैं।
साकारी का प्रदर्शन शानदार रहा था, उन्होंने अपने सभी सर्विस गेम जीते और सभी छह ब्रेक प्वाइंट्स बचाए। स्वियातेक के खिलाफ भी उन्होंने इसी तरह शुरुआत की। पहले गेम में अपने चौथे ब्रेक प्वाइंट को भुनाया और 2-0 की बढ़त बनाने के लिए एक लंबा होल्ड किया। इसके बाद स्वियातेक ने अपने फोरहैंड की गति बढ़ाई और आखिरी सात में से छह गेम जीत लिए।