जापान की धरती पर होने वाले एशियन गेम्स 2026 में दमदार प्रदर्शन करने के लिए भारतीय महिला रेसलर्स पूरी तरह से तैयार हैं। अंतिम पंघाल का कहना है कि वह इस उनका लक्ष्य देश के लिए गोल्ड मेडल जीतकर आना है।
अंतिम ने 'आईएएनएस' के साथ बातचीत करते हुए कहा, "एशियन गेम्स 2026 के लिए मेरी तैयारी बहुत अच्छी है और मैं काफी उत्साहित हूं कि मैं गेम्स में हिस्सा लेने के लिए जा रही हूं। वहां दूसरे देशों की रेसलर्स से मेरे मुकाबले होंगे, तो मैं उसके लिए काफी उत्साहित हूं। मैं भारत के लिए गोल्ड मेडल लाने की पूरी तैयारी में हूं। मेरा लक्ष्य देश के लिए गोल्ड मेडल जीतना है।"
अनुभवी महिला रेसलर निशा दहिया ने कहा, "कुश्ती हमेशा से हमारे लिए एक मजबूत खेल रहा है। ओलंपिक से लेकर कॉमनवेल्थ गेम्स तक, हमने लगातार मेडल जीते हैं। इस बार भी मुझे टीम से बहुत उम्मीदें हैं और मुझे पूरा भरोसा है कि हम अपने-अपने वेट कैटेगरी में मेडल जीतेंगे।" निशा ने बताया कि इस बार भारतीय टीम में अनुभवी और युवा खिलाड़ियों का मिश्रण है, जो एशियन गेम्स में अपनी छाप छोड़ने के लिए बेकरार हैं।