हॉकी इंडिया ने शुक्रवार को जापान में 19 सितंबर से 4 अक्टूबर तक होने वाले 20वें एशियन गेम्स ऐची-नागोया 2026 के लिए भारतीय महिला हॉकी टीम का ऐलान कर दिया है। सलीमा टेटे को टीम की कमान सौंपी गई है।
सलिमा टेटे को को एशियन गेम्स के लिए टीम की कप्तानी सौंपी गई है। उन्होंने भारतीय टीम को पिछले महीने न्यूजीलैंड में एफआईएच नेशंस कप जिताने में अहम रोल अदा किया था। हाल ही में पद्म श्री अवॉर्ड से सम्मानित की गईं सविता और बीचू देवी खारिबाम को टीम में दो गोलकीपर के तौर पर रखा गया है।
टीम के मुख्य कोच शोर्ड मारिन ने चुनी गई 20 सदस्यीय टीम पर अपने विचार शेयर करते हुए कहा, "हमारे पास एक ऐसा ग्रुप है जिसमें जूनियर, अनुभवी खिलाड़ियों और सीनियर खिलाड़ियों के बीच अच्छा संतुलन है, जो लगातार एक-दूसरे से बेस्ट निकलवाने के लिए काम कर रहे हैं।" डिफेंस में सुशीला चानू पुखरामबम, इशिका चौधरी और ज्योति के अलावा लालथंतलुआंगी और शिल्पी डबास को जगह दी गई है, जिन्होंने एफआईएच नेशंस कप के दौरान सीनियर टीम में डेब्यू किया था। उन्हें टूर्नामेंट में अपने अच्छे प्रदर्शन का इनाम मिला है।