एशियन गेम्स के लिए भारतीय महिला हॉकी टीम जापान रवाना हुई (एशियन गेम्स के लिए भारतीय महिला हॉकी टीम जापान रवाना हुई )
भारतीय महिला हॉकी टीम जापान के आइची-नागोया में होने वाले 20वें एशियन गेम्स के लिए रवाना हो गई है। कप्तान सलीमा टेटे और कोच शोर्ड मारिन नेतृत्व में भारतीय टीम मंगलवार को बेंगलुरु से रवाना हुई।
एफआईएच के लॉस एंजिल्स 2028 क्वालिफिकेशन सिस्टम के तहत, 2026 एशियन गेम्स में महिला हॉकी कॉम्पिटिशन में सबसे ऊपर रहने वाली टीम लॉस एंजिल्स 2028 के लिए ओलंपिक कोटा हासिल करेगी, बशर्ते उसने पहले किसी दूसरे रास्ते से क्वालीफाई नहीं किया हो। भारतीय टीम का मुख्य लक्ष्य स्वर्ण पदक हासिल करना और लॉस एंजिल्स में 2028 में होने वाले ओलंपिक के लिए सीधे क्वालीफाई करना होगा।
एशियन गेम्स, मारिन के अंडर भारतीय महिलाओं के लिए एक शानदार बदलाव का नया अध्याय होगा। मारिन को जनवरी 2026 में आधिकारिक कोच के रूप में नियुक्त किया गया था।