भारतीय महिला हॉकी टीम नेशंस कप से पहले ऑस्ट्रेलिया का दौरा करेगी (Image Source: IANS)
हॉकी इंडिया ने घोषणा की है कि भारतीय महिला हॉकी टीम आने वाले एफआईएच हॉकी महिला नेशंस कप न्यूजीलैंड 2025-26 की तैयारियों के लिए 21 मई से 3 जून तक ऑस्ट्रेलिया का दौरा करेगी। एफआईएच हॉकी महिला नेशंस कप का आयोजन 15 से 21 जून तक ऑकलैंड में होने वाला है।
भारतीय महिला हॉकी टीम 26 से 30 मई तक पर्थ हॉकी स्टेडियम में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चार मैच खेलेगी। पहले दो मैच 26 और 27 मई को खेले जाएंगे, जबकि बाकी दो मैच 29 और 30 मई को खेले जाएंगे।
ऑस्ट्रेलिया दौरे के बाद, टीम न्यूजीलैंड जाएगी, जहां टीम नेशंस कप से पहले अभ्यास मैच खेलेगी।