एफसी अंडर-20 विमेंस एशियन कप के लिए भारत की 23-सदस्यीय टीम घोषित (Image Source: IANS)
एएफसी अंडर-20 विमेंस एशियन कप के लिए भारत की 23 सदस्यीय टीम घोषित हो गई है। थाईलैंड में खेले जाने वाले इस टूर्नामेंट के लिए भारतीय अंडर-20 महिला टीम के हेड कोच जोआकिम अलेक्जेंडर्सन ने सोमवार को टीम का ऐलान किया है।
भारत ने 20 साल बाद इस टूर्नामेंट के लिए क्वालीफाई किया है। भारतीय टीम 2 अप्रैल को थम्मासैट स्टेडियम में जापान के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत करेगी। इसके बाद 5 अप्रैल को पथुम थानी स्टेडियम में उसका सामना ऑस्ट्रेलिया से होगा। 8 अप्रैल को भारत के सामने चीनी ताइपे की टीम होगी।
प्रत्येक ग्रुप से शीर्ष दो टीमें, और सभी ग्रुप में तीसरे स्थान पर रहने वाली दो सर्वश्रेष्ठ टीमें क्वार्टर-फाइनल में पहुंचेंगी। क्वार्टर-फाइनल के विजेता फीफा अंडर-20 महिला विश्व कप पोलैंड 2026 के लिए क्वालीफाई करेंगे।