ग्लोबल ई-स्पोर्ट्स गेम्स में क्लैश रोयाल के फाइनल में अनुहित गोसाला ने कजाकिस्तान के मिरास को 3-2 से हराकर गोल्ड अपने नाम किया। भारत ने डीओटीए 2 में ब्रॉन्ज मेडल जीता, जबकि तुर्की ने गोल्ड मेडल हासिल किया।
क्लैश रोयाल में, भारत ने सबसे पहले लोअर ब्रैकेट के फाइनल में यूएसए को हराया और एक बेहद रोमांचक मुकाबले में 2-1 के करीबी स्कोर से जीत हासिल कर ग्रैंड फाइनल में जगह बनाई। कजाकिस्तान ने एक दिन पहले ही फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली थी, जब उन्होंने अपर ब्रैकेट के फाइनल में भारत को 2-0 से हराया था। फाइनल मुकाबले में, कई उतार-चढ़ाव भरे मैचों के बाद, अनुहित गोसाला ने 3-2 से शानदार जीत दर्ज की और टीम इंडिया के लिए गोल्ड मेडल जीता।
डीओटीए 2 में, टीम इंडिया को लोअर ब्रैकेट के फाइनल में मंगोलिया से हार का सामना करना पड़ा, जिसके बाद उन्हें ब्रॉन्ज मेडल से संतोष किया। ग्रैंड फाइनल में, तुर्की ने मंगोलिया को 3-1 से हराकर गोल्ड मेडल अपने नाम किया।