भारत की अंडर-20 मेंस टीम ने सिंगापुर को फ्रेंडली मैच में 1-0 से हराया (Image Source: IANS)
भारत की अंडर-20 पुरुष टीम ने गुरुवार को सिंगापुर के खिलाफ फ्रेंडली मैच में 1-0 से जीत हासिल की। बेंगलुरु के सेंटर फॉर स्पोर्ट्स एक्सीलेंस में सुमित शर्मा ब्रह्मचारीमयूम (5वें मिनट) ने विजयी गोल किया।
'ब्लू कोल्ट्स' (भारतीय टीम) एएफसी अंडर-20 एशियन कप चीन 2027 क्वालीफायर की तैयारी कर रहे हैं, जो 31 अगस्त से 6 सितंबर तक उज्बेकिस्तान में आयोजित होंगे।
इससे पहले, सोमवार को बेंगलुरु के सेंटर फॉर स्पोर्ट्स एक्सीलेंस में खेले गए दो फ्रेंडली मुकाबलों में से पहले मैच में भारत की अंडर-20 पुरुष टीम ने सिंगापुर को 3-0 से मात दी। इस मैच में ऋषि सिंह निंगथौखोंगजाम (45+2 मिनट) और सिंगामयूम शमी (63वें मिनट) ने शुरुआती दो गोल किए, जिसके बाद विपक्षी टीम ने एक 'ओन गोल' (83वें मिनट) किया।