India's Vinesh Vinesh celebrates after defeating Cuba's Yusneylys Guzman during their women's freest (Image Source: IANS)
Vinesh Vinesh: भारतीय महिला रेसलर विनेश फोगाट 50 किलोग्राम महिला वर्ग की रेसलिंग के फाइनल से बाहर हो गई हैं। फोगाट को ओवरवेट होने की वजह से डिसक्वालीफाई किया गया है।
भारतीय कुश्ती और देश के लिए यह एक बड़ा झटका है, क्योंकि विनेश फोगाट स्वर्ण पदक जीतने के बेहद करीब थीं।
भारतीय ओलंपिक संघ ने कहा, "भारतीय दल महिला कुश्ती 50 किग्रा वर्ग से विनेश फोगाट के अयोग्य घोषित किए जाने की खबर आपसे साझा करता है। रात भर टीम द्वारा किए गए बेहतरीन प्रयासों के बावजूद, आज सुबह उनका वजन 50 किग्रा से कुछ ग्राम अधिक था। इस समय दल द्वारा कोई और टिप्पणी नहीं की जाएगी। भारतीय दल आपसे विनेश की निजता का सम्मान करने का अनुरोध करता है। वह मौजूदा प्रतियोगिताओं पर ध्यान केंद्रित करना चाहेगी।"