Vinesh Vinesh: भारतीय रेसलर विनेश फोगाट को पेरिस ओलंपिक में अयोग्य घोषित कर दिया गया है। विनेश 50 किलोग्राम की कैटेगरी में खेलती हैं। इवेंट के दूसरे दिन बुधवार को उनका वजन करीब 100 ग्राम अधिक पाया गया। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने इसको लेकर कहा कि कहा कि ''पूरा देश आपके साथ खड़ा है।''
विनेश फोगाट के साथ ही भारत के 140 करोड़ लोगों की उम्मीदों पर पानी फिर गया। वो 50 किलोग्राम रेसलिंग के फाइनल में पहुंची थी। उनके पास गोल्ड मेडल जीतने का सुनहरा मौका था। उनका वजन 50 किलो से 100 ग्राम ज्यादा पाया गया है। इस कारण उन्हें ओलंपिक महिला कुश्ती में अयोग्य घोषित कर दिया गया।
हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी ने एक्स पर लिखा, '' विनेश आप भारत का गौरव हैं। आप हर भारतीय के लिए प्रेरणा हैं। आपने अपनी शानदार खेल प्रतिभा से ओलंपिक में भारत का सिर गर्व से ऊंचा किया है।आज का फैसला हर भारतीय के लिए बेहद ही दु:खद है, हरियाणा समेत पूरा भारत आपके साथ खड़ा है। आपने सभी चुनौतियों का डट कर सामना किया है। हमें अपनी बेटी पर पूर्ण विश्वास है कि आप हर बाधाओं को पार कर हमेशा भारत का मान बढ़ाती रहेंगी। भारत की शान हमारी बेटी विनेश फोगाट।''