भारत के योगासन प्रदर्शन ने चीन और दक्षिण अफ्रीका के प्रतिनिधिमंडल को पहले ब्रिक्स ट्रेडिशनल और इंडिजिनस डेमोंस्ट्रेशन गेम्स 2026 में प्रभावित किया। वीर सावरकर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में हुए आयोजन में 10 देशों के करीब 160 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया।
सोमवार को हुए एक दिन के इवेंट में हिस्सा लेने वाले देशों के ट्रेडिशनल और इंडिजिनस स्पोर्ट्स डिसिप्लिन (पारंपरिक और स्वदेशी खेल विधाओं) का जश्न मनाया गया। इसमें चीन के वुशु और भारत के मल्लखंब से लेकर कजाकिस्तान के तोगिजकुमालक और ब्राजील के ब्राजीलियन जिउ-जित्सु तक के प्रदर्शन शामिल थे।
मेजबान भारत द्वारा पेश किए गए प्रदर्शन में मल्लखंब और कलारीपयट्टू के साथ योगासन भी शामिल था। इस इवेंट में योगासन में बढ़ती इंटरनेशनल दिलचस्पी पर भी जोर दिया गया, जिसमें चीन और दक्षिण अफ्रीका के प्रतिनिधियों ने योग की तारीफ की।