इंडोनेशिया मास्टर्स: पीवी सिंधु और किदांबी श्रीकांत ने पहले राउंड में जीत दर्ज की (Image Source: IANS)
भारत की स्टार शटलर पीवी सिंधु और किदांबी श्रीकांत ने इंडोनेशिया मास्टर्स 2026 के पहले राउंड में जीत दर्ज करते हुए अगले दौर में प्रवेश कर लिया है। सिंधु ने जापान की मनामी सुइजू को सीधे गेम में 22-20, 21-18 से हराकर दूसरे दौर में जगह बनाई।
पहले गेम में सिंधु की शुरुआत निराशाजनक रही थी और मिड-गेम ब्रेक तक वह 2-11 से पीछे थीं, लेकिन इसके बाद उन्होंने लगातार छह पॉइंट बनाकर गेम 22-20 से अपने नाम किया। दूसरे गेम में उन्होंने शुरुआत से बढ़त बनाए रखी और अंततः 21-18 से जीत दर्ज की।
दूसरे राउंड में सिंधु का मुकाबला डेनमार्क की लाइन केयर्सफेल्ड या चीन की हान कियान शी के साथ होगा।