अर्जेंटीना के दिग्गज फुटबॉलर लियोनेल मेसी फुटबॉल क्लब स्वामित्व में अपनी भूमिका बढ़ाने के करीब हैं। स्पेनिश सेकेंड डिवीजन क्लब एल्डेंस ने घोषणा की है कि मेसी क्लब के मेजॉरिटी शेयरहोल्डर बनने के लिए शुरुआती समझौते पर पहुंच गए हैं।
एल्डेंस ने कहा कि मेसी 'ग्रुपो टीएच सोल्युशन्स' के पास मौजूद शेयरों को खरीदने के लिए सहमत हो गए हैं। हालांकि, यह डील अभी पूरी नहीं हुई है और इसके लिए अभी कई कानूनी और कॉन्ट्रैक्ट से जुड़ी प्रक्रियाओं से गुजरना होगा। क्लब ने कहा कि यह समझौता 'ड्यू डिलिजेंस' (जांच-पड़ताल) और स्पेन की नेशनल स्पोर्ट्स काउंसिल (सीएसडी) से जरूरी मंजूरी मिलने पर निर्भर करेगा।
'बीबीसी' की रिपोर्ट के अनुसार, एल्डेंस ने बुधवार को एक बयान में कहा, "लियोनेल मेसी के साथ 'ग्रुपो टीएच सोल्युशन्स' के शेयरों को खरीदने के लिए शुरुआती समझौता हुआ है, जिससे वह क्लब के मेजॉरिटी शेयरहोल्डर बन जाएंगे।"