स्टार स्प्रिंटर्स, अनिमेष कुजूर और उन्नथी बोल्लांडा ने गुरुवार को भुवनेश्वर के कलिंगा स्टेडियम में 65वीं नेशनल सीनियर इंटर-स्टेट एथलेटिक्स चैंपियनशिप की 200 मीटर रेस में क्वालीफाइंग अंक हासिल करके जापान के आइची-नागोया में होने वाले एशियन गेम्स के लिए अपनी जगह पक्की कर ली।
अनिमेष और उन्नथी ने ट्रैक पर जहां क्वालीफाइंग मार्क पार किया, वहीं सिंधुश्री ने महिलाओं की पोल वॉल्ट में 4.25 मीटर की रिकॉर्ड-ब्रेकिंग छलांग लगाकर नया नेशनल रिकॉर्ड बनाया। सिंधुश्री ने रोजी मीना पॉलराज के रिकॉर्ड में सुधार किया, जिन्होंने 15 अक्टूबर, 2022 को बेंगलुरु में इंडियन चैंपियनशिप में 4.21 मीटर की छलांग लगाई थी।
सिंधुश्री के साथ बरानिका फ्लैंगोवन भी महिलाओं की पोल वॉल्ट में क्वालीफाइंग मार्क हासिल करके एशियन गेम्स के लिए जगह बनाई। उन्होंने गुरुवार को 4.20 मीटर की दूरी तय करके 19 सितंबर से शुरू होने वाले एशियन गेम्स के लिए जापान का टिकट बुक किया।