आईओसी ने तैयार किया 2036 ओलंपिक मेजबान चयन का रोडमैप, भारत सात दावेदारों में शामिल (आईओसी ने तैयार किया 2036 ओलंपिक मेजबान चयन का रोडमैप, भारत सात दावेदारों में शामिल)
इंटरनेशनल ओलंपिक कमेटी (आईओसी) ने होस्ट शहर चुनने का रोडमैप तैयार कर लिया है, जिसके बाद 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक गेम्स की मेजबानी के लिए भारत की दावेदारी अगले चरण में पहुंच गई है। भारत उन सात इच्छुक देशों में शामिल है जो अभी इस ग्लोबल स्पोर्ट्स बॉडी के साथ बातचीत कर रहे हैं।
आईओसी ने मंगलवार को 2036 ओलंपिक खेलों के लिए चयन प्रक्रिया की जानकारी देने वाली एक हैंडबुक जारी की। इसके तहत, एग्जीक्यूटिव बोर्ड मार्च 2027 तक प्रक्रिया के अगले चरण के लिए इच्छुक देशों को शॉर्टलिस्ट करेगा।
आईओसी के अनुसार, भारत, जर्मनी, हंगरी, कतर, रिपब्लिक ऑफ कोरिया, साउथ अफ्रीका और तुर्की अभी 2036 ओलंपिक गेम्स की मेजबानी में अपनी दिलचस्पी को लेकर लगातार बातचीत कर रहे हैं।