आईएसएल: बेंगलुरु एफसी और ओडिशा एफसी के बीच मुकाबला 1-1 से ड्रॉ (Image Source: IANS)
इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) 2025-26 में सोमवार को बेंगलुरु एफसी और ओडिशा एफसी के बीच मुकाबला 1-1 से बराबरी पर खत्म हुआ।
आशिक कुरुनियन और निखिल पुजारी के चोटिल होने के कारण हेड कोच पेप मुनोज को बदलाव के लिए मजबूर होना पड़ा। शिवाशक्ति नारायणन और रिकी मीतेई को शुरुआती लाइन-अप में मिली। इस नई टीम 'ब्लूज' ने तुरंत ही मैच पर अपना नियंत्रण बना लिया।
शुरुआती 20 मिनट बेंगलुरु ने 80 प्रतिशत से ज्यादा समय तक गेंद अपने पास रखी, लेकिन गोल करने का मौका हाथ नहीं लगा। इस बीच ब्रायन सांचेज ने रयान विलियम्स के पास को ठीक से हिट नहीं किया और शिवाशक्ति का एक शानदार प्रयास क्रॉसबार के ऊपर से निकल गया।