आईएसएल: बेंगलुरु एफसी और नॉर्थईस्ट यूनाइटेड का मुकाबला 1-1 से रहा ड्रॉ (Image Source: IANS)
रविवार को कांतीरवा स्टेडियम में बेंगलुरु एफसी और नॉर्थईस्ट यूनाइटेड के बीच खेला गया मुकाबला 1-1 से ड्रॉ रहा। दोनों ही टीमों के बीच मैदान पर कांटे की टक्कर देखने को मिली, लेकिन अंत में जीत किसी के भी पक्ष में नहीं आई।
पहले हाफ में ही ब्रायन सांचेज ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए बेंगलुरु एफसी के लिए पहला गोल किया। हालांकि, दूसरे हाफ में बेंच से मैदान पर आए लालरिंजुआला लालबियाकनिया ने गोल दागते हुए स्कोर को 1-1 से बराबर कर दिया।
राहुल भेके की गैरमौजूदगी में इस मुकाबले में टीम और डिफेंस की कमान संभालने की जिम्मेदारी गुरप्रीत सिंह संधू के कंधों पर सौंपी गई। अनुभवी गोलकीपर ने मैच के शुरुआती मिनटों में ही बेहतरीन बचाव करते हुए नॉर्थईस्ट यूनाइटेड को बढ़त लेने से रोका।