आईएसएल: देजान द्राजिक ने दागे 2 गोल, मोहन बागान ने ओडिशा एफसी को 3-2 से हराया (आईएसएल: देजान द्राजिक ने दागे 2 गोल, मोहन बागान ने ओडिशा एफसी को 3-2 से हराया)
इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) 2026-27 में गुरुवार शाम को मोहन बागान सुपर जाइंट (एमबीएसजी) ने ओडिशा एफसी के खिलाफ 3-2 से जीत दर्ज की।
देजान द्राजिक ने दो गोल (47वें और 74वें मिनट में) किए, जबकि ली इरविन ने मैच के अंत (88वें मिनट) में गोल करके 'मैरिनर्स' (मोहन बागान) के लिए 3 प्वाइंट्स सुनिश्चित कर दिए। ओडिशा एफसी की तरफ से महमूद ईद (51वें मिनट) और एवर्टन (79वें मिनट) ने गोल करके दो बार स्कोर बराबर किया, लेकिन बेहद रोमांचक मुकाबले में आखिरकार जीत मोहन बागान की ही हुई।
कोलकाता के सॉल्ट लेक स्टेडियम में इस जीत के साथ, पनागियोटिस डिल्म्पेरिस की टीम 5 मैचों में 12 प्वाइंट्स के साथ 'इंटरनेशनल ब्रेक' में लीग लीडर के तौर पर जाएगी।