आईएसएल: सिर्फ 6 मिनट में एज्जजारी ने दागे 2 गोल, ईस्ट बंगाल ने नॉर्थईस्ट यूनाइटेड को 3-0 से हराया (Image Source: IANS)
ईस्ट बंगाल एफसी ने सोमवार को कोलकाता के विवेकानंद युवा भारती क्रीड़ांगन में खेले गए इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) 2025-26 सीजन के मैच 6 में नॉर्थईस्ट यूनाइटेड एफसी को 3-0 से मात दी। 'प्लेयर ऑफ द मैच' यूसुफ एज्जजारी ने दूसरे हाफ में छह मिनट के अंदर दो गोल किए। उनके अलावा, मिगुएल फरेरा ने इंजरी टाइम में गोल दागा।
ऑस्कर ब्रुजोन ने डिफेंस के बीचों-बीच जैक्सन सिंह को अनवर अली के साथ उतारा, जबकि लालचुंगनुंगा को राइट-बैक पोजीशन पर शिफ्ट किया गया और लेफ्ट फ्लैंक पर जय गुप्ता को शुरुआत का मौका मिला।
वहीं जुआन पेड्रो बेनाली ने नॉर्थईस्ट यूनाइटेड के लिए अटैक की अगुवाई करने के लिए पार्थिब गोगोई को मौका दिया, जिन्हें जितिन एमएस और जैरो सैम्पेरियो का साथ मिला।