इंडियन सुपर लीग (आईएलएल) 2026-27 सीजन के दूसरे मैच में शनिवार रात एफसी गोवा और चेन्नईयन एफसी के बीच मुकाबला 1-1 से ड्रॉ रहा। इरफान यादवाड ने 64वें मिनट में चेन्नईयन एफसी को बढ़त दिलाई, लेकिन 75वें मिनट में चिकी के हेडर से किए गए बराबरी के गोल ने यह सुनिश्चित किया कि एफसी गोवा को अपने सीजन के पहले मैच में एक अंक मिले।
फटोर्डा के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में खेले गए मुकाबले के पहले हाफ में दोनों टीमों ने पीछे से खेल बनाते हुए आगे बढ़ने और 'फाइनल थर्ड' तक पहुंचने की कोशिश की, लेकिन कोई भी टीम गोल नहीं कर सकी। कड़े मुकाबले वाले शुरुआती दौर के बाद हाफ-टाइम तक स्कोर 0-0 रहा।
चेन्नईयन एफसी ने 64वें मिनट में गतिरोध तोड़ा। इरफान यादवाड ने दाएं पैर से शॉट मारकर गेंद को दूर के कोने में पहुंचाया और अपनी टीम को बढ़त दिलाई। मेहमान टीम दूसरे गोल की तलाश में जुटी रही; रेमन ताके ने दाएं तरफ से मुश्किल एंगल से नीचे-बाएं कोने की ओर जोरदार शॉट मारकर एफसी गोवा के डिफेंस की परीक्षा ली।