जर्मनी के सुहल में आईएसएसएफ जूनियर वर्ल्ड चैंपियनशिप 2026 में भारत के लिए एक और शानदार दिन रहा। देश के लिए निशानेबाजों ने तीन और पदक अपने नाम किए। शिवा नरवाल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 10मीटर एयर पिस्टल मेन जूनियर इवेंट में रजत पदक जीता। वहीं, युग प्रताप सिंह राठौर ने इसी इवेंट में कांस्य पदक जीता।
भारत ने 10-मीटर एयर पिस्टल मेन जूनियर टीम इवेंट में एक और रजत पदक जीता, जिसमें शिवा नरवाल, संदीप बिश्नोई, और चिराग शर्मा की तिकड़ी ने मिलकर शानदार प्रदर्शन किया और पोडियम पर जगह बनाई।
तीन पदकों के साथ भारत के इवेंट में कुल 15 पदक (5 स्वर्ण, 3 रजत और 7 कांस्य) हो गए हैं। आईएसएसएफ जूनियर वर्ल्ड चैंपियनशिप 2026 में व्यक्तिगत और टीम इवेंट्स में भारतीय टीम ने पदक तालिका में टॉप पर अपनी जगह बनाए रखी है, जो व्यक्तिगत और टीम इवेंट्स में उसके लगातार अच्छे प्रदर्शन और दबदबे को दिखाता है।