आईएसएसएफ शूटिंग वर्ल्ड कप: विमेंस स्कीट इवेंट में किम्बर्ली रोड का जलवा, 27वें वर्ल्ड कप गोल्ड पर नि (Image Source: IANS)
तीन बार की ओलंपिक चैंपियन किम्बर्ली रोड ने अपना 27वां वर्ल्ड कप खिताब जीता। गुरुवार को हांगझोऊ में आईएसएसएफ वर्ल्ड कप के दौरान महिलाओं की स्कीट स्पर्धा में अमेरिका ने पहला और दूसरा स्थान हासिल किया।
47 वर्षीय अमेरिकी खिलाड़ी ने फाइनल में शुरू से ही बढ़त बनाए रखी और अपनी टीम की साथी सामंथा सिमोंटन को 34-32 से हराकर गोल्ड मेडल जीता। यह उनका 41वां वर्ल्ड कप मेडल था।
चीन की चे युफेई ने 28 हिट के साथ ब्रॉन्ज अपने नाम किया। 27 वर्षीय निशानेबाज का यह शूटिंग वर्ल्ड कप में दूसरा पदक है। वहीं, क्वालिफिकेशन में 123 हिट के साथ शीर्ष पर रहने वाली और पेरिस 2024 ओलंपिक की कांस्य पदक विजेता जियांग यीटिंग टाईब्रेकर में हारने के बाद पांचवें स्थान पर रहीं, जबकि उनकी हमवतन जियांग चाओयू सातवें स्थान पर रहीं।