आईएसएसएफ वर्ल्ड कप: उदयवीर सिंह ने पुरुषों की 10 मीटर एयर पिस्टल में जीता गोल्ड मेडल (आईएसएसएफ वर्ल्ड कप: उदयवीर सिंह ने पुरुषों की 10 मीटर एयर पिस्टल में जीता गोल्ड मेडल)
भारत के उदयवीर सिद्धू ने रविवार को इंटरनेशनल शूटिंग स्पोर्ट फेडरेशन (आईएसएसएफ) वर्ल्ड कप राइफल/पिस्टल में पुरुषों की 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में गोल्ड मेडल अपने नाम किया।
24 वर्षीय खिलाड़ी ने मेडल मैच में शानदार प्रदर्शन करते हुए 240.6 का स्कोर हासिल किया। एक रोमांचक मुकाबले में उन्होंने जर्मनी के कई बार के ओलंपिक मेडलिस्ट क्रिश्चियन रीट्ज को 0.5 अंकों से हराया। रीट्ज ने 240.1 के स्कोर के साथ सिल्वर मेडल जीता। इटली के पाओलो मोन्ना ने 219.8 के स्कोर के साथ ब्रॉन्ज मेडल जीतने में सफल रहे।
उदयवीर ने एलिमिनेशन के आखिरी दौर में अपना संयम बनाए रखा। आखिरी दो शॉट्स से पहले रीट्ज से 0.3 अंक पीछे रहने के बावजूद, भारतीय खिलाड़ी ने 10.2 और 9.8 का स्कोर किया। रीट्ज ने दोनों बार 9.6 का स्कोर किया, जिससे उदयवीर को आखिरी शॉट पर जीत मिल गई।