अच्छी बात है कि वह राजनीति में महिलाओं को स्वीकार करने को तैयार हैं: अंजू बॉबी (Image Source: IANS)
लंबी कूद की पूर्व खिलाड़ी और भारतीय एथलेटिक्स महासंघ की सीनियर वाइस प्रेसिडेंट अंजू बॉबी जॉर्ज ने महिला आरक्षण बिल के लिए नए सिरे से हो रही कोशिश का स्वागत किया है। उन्होंने इसे नीति-निर्माण में महिलाओं की भागीदारी को मजबूत करने की दिशा में एक अहम कदम बताया। इसके साथ ही खेल जगत के लिए इसके संभावित फायदों पर भी चर्चा की।
अंजू बॉबी की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है, जब केंद्र सरकार ने संसद के मौजूदा बजट सत्र को आगे बढ़ाने का ऐलान किया है। इसका मकसद 2029 के आम चुनाव से लोकसभा और राज्यों की विधानसभाओं में महिलाओं के लिए 33 फीसदी आरक्षण लागू करने की प्रक्रिया को तेज करना है।
इस घटनाक्रम पर बात करते हुए अंजू ने जोर देकर कहा कि यह कदम महिलाओं के सशक्तीकरण और नेतृत्व की भूमिकाओं में उनकी भागीदारी को लेकर लंबे समय से चल रही चर्चाओं के अनुरूप है।