देश को सिल्वर दिलाने वाली लवलीना से प्रधानमंत्री ने पूछा- क्या हुआ, वो रेस्टोरेंट वाले से झगड़ा कर र (Image Source: IANS)
कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में अपने बेहतरीन प्रदर्शन से देश का नाम रोशन करने वाले खिलाड़ियों से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को मुलाकात की है। बॉक्सिंग में देश को सिल्वर मेडल दिलाने वालीं लवलीना बोरगोहेन से भी प्रधानमंत्री मिले।
खिलाड़ियों से बातचीत के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बॉक्सर लवलीना बोरगोहेन की देशभक्ति और सूझबूझ की तारीफ की। पीएम ने मजाकिया अंदाज में पूछा, "लोग इसे लंबे समय तक याद रखेंगे। क्या अब दुनिया भर के खिलाड़ी हमारे बॉक्सर्स से डरने लगे हैं?"
इसके बाद उन्होंने लवलीना से सवाल किया, "क्या हुआ, वह रेस्टोरेंट वाले से झगड़ा कर रही थी?" इस पर लवलीना ने जवाब दिया, "खुशी का मौका था सर, हम जश्न मना रहे थे। मुझे अपने देश का गलत नक्शा देखना पसंद नहीं आया। मैंने उन्हें प्यार से बताया और उन्होंने बदलाव भी कर दिए।"