BWF World Championships: बीडब्ल्यूएफ वर्ल्ड चैंपियनशिप 2026 में बुधवार को भारत के आयुष शेट्टी ने श्रीलंका के डुमिंडू अबेविक्रमा के खिलाफ 21-8, 21-10 से जीत हासिल की। नई दिल्ली के इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले को जीतकर आयुष ने चैंपियनशिप के तीसरे राउंड में जगह बना ली है।
आयुष शेट्टी ने यह मैच सिर्फ 26 मिनट में अपने नाम किया। अगले दौर में पहुंचने पर उन्होंने पत्रकारों से कहा, "यह काफी आसान जीत थी। मैं अच्छा खेल रहा था। इस जीत के बाद आगे बढ़ने से खुश हूं।"
इससे पहले, आयुष ने वर्ल्ड नंबर 1 शी यू क्यूई के खिलाफ शानदार जीत हासिल की थी। आयुष ने कहा, "मैं उस जीत को भूलने की कोशिश कर रहा था। मैं पूरे आत्मविश्वास के साथ खेलना चाहता था। यह एक नया राउंड है, यहां एक नया विरोधी है। मैं हेड-टू-हेड में भी 0-1 से पीछे था, इसलिए मैं अच्छी तरह से तैयार था।"