एलेना रायबाकिना ने इटैलियन ओपन के राउंड ऑफ 16 में जगह बना ली है। एलेना ने रविवार को एलेक्जेंड्रा एला पर सीधे सेटों में जीत की। रोम की पूर्व चैंपियन ने फोरो इटालिको में 6-4, 6-3 से जीत हासिल की। इसी के साथ रायबाकिना ने इटली की राजधानी में अपने पांच प्रयासों में चौथी बार अंतिम 16 में जगह बनाई है।
जीत ने इस सीजन में महिला टूर पर सबसे बेहतरीन प्रदर्शन करने वाली खिलाड़ियों में से एक के तौर पर रायबाकिना की स्थिति को और भी मजबूत कर दिया है। वह अब 2026 में 29 जीत के साथ डब्ल्यूटीए टूर में मेन-ड्रॉ जीत के मामले में सबसे आगे हैं। वह इस साल सभी छह डब्ल्यूटीए 1000 टूर्नामेंट में राउंड ऑफ 16 तक पहुंचने वाली एकमात्र खिलाड़ी बन गई हैं।
साल 2023 की रोम चैंपियन अगले राउंड में कैरोलिना प्लिस्कोवा या लॉरा सीगमंड में से किसी एक का सामना करेंगी। इन दोनों के ही खिलाफ उनका हेड-टू-हेड रिकॉर्ड काफी मजबूत है।